Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
माली समाज सेवा संस्थान ने जारी किया निमंत्रण वीडियो - Sabguru News
होम Latest news माली समाज सेवा संस्थान ने जारी किया निमंत्रण वीडियो

माली समाज सेवा संस्थान ने जारी किया निमंत्रण वीडियो

0
माली समाज सेवा संस्थान ने जारी किया निमंत्रण वीडियो
सिरोही। संत लिखमीदास के गीत का वीडियो का विमोचन करते माली समाज के प्रतिनिधि।
सिरोही। संत लिखमीदास के गीत का वीडियो का विमोचन करते माली समाज के प्रतिनिधि।

सबगुरु न्यूज सिरोही। माली समाज में संत लिखमीदास महाराज की मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त निमंत्रण वीडियो गीत का विमोचन हुआ।

माली समाज सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष नैनाराम माली, संस्था के मंत्री वागाराम माली सियाणा, छगनलाल माली एवं वरिष्ठ समाज सेवी कालूराम माली सिरोही के आतिथ्य में निमंत्रण वीडियो गीत “चालो चालो सिरोही  लिखमीदास जी धाम” का विमोचन हुआ।

इस मौके पर माली लिखमीदास जी युवा संगठन के सदस्य राजू माली, हरीश माली, यतीन्द्र माली, जगदीश माली, रमेश माली, किशन माली, भरत माली, दिनेश माली, कमलेश माली, जसवंत माली, राजेश माली, नरेश माली, मदन माली, भुवनेश माली, कांतिलाल माली, गोपाल माली, प्रवीण माली, भंवर माली, शांतिलाल माली, महेंद्र माली, किस्मत माली, डूंगाराम माली, छगनलाल माली, कैलाश माली, छात्रावास के छात्र एवं समाज बंधु उपस्थित थे।