Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Malik attack on congress on Rafael Deals Issues - राफेल सौदे पर कांग्रेस कर रही गुमराह : मलिक - Sabguru News
होम India Politics राफेल सौदे पर कांग्रेस कर रही गुमराह : मलिक

राफेल सौदे पर कांग्रेस कर रही गुमराह : मलिक

0
राफेल सौदे पर कांग्रेस कर रही गुमराह : मलिक
Malik attack on congress on Rafael Deals Issues
Malik attack on congress on Rafael Deals Issues
Malik attack on congress on Rafael Deals Issues

लुधियाना । कांग्रेस पर राफेल सौदे को लेकर देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक के नेतृत्व में लुधियाना जिला कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया।

पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग की गई थी और प्रदर्शनकारियों को कांग्रेस दफ्तर तक नहीं पहुंचने दिया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में मलिक ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी राफेल सौदे के मुद्दे पर देश के लोगों को गुमराह कर रही है।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट राफेल सौदे पर स्पष्ट कर चुकी है पर कांग्रेस पार्टी संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग कर रुकावट डालने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह देश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश है। उन्होंने कांग्रेस पर पाकिस्तान के इशारों पर चलने का भी आरोप लगाया।

इस बीच जिला कांग्रेस प्रधान गुरप्रीत गोगी ने भाजपा के प्रदर्शन को ‘जुमलेबाजी‘ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भजपा राफेल सौदे पर अपनी सच्चाई सामने आने के बाद नौटंकी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बीते साढ़े चार साल से देश के लोगों को गुमराह कर रही है तथा राफेल सौदे के मुद्दे पर भी झूठ बोल रही है।