Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Mamta Banerjee's selfish face: Vishnudev Sai - ममता बनर्जी का स्वार्थभरा चेहरा उजागर: विष्णुदेव साय - Sabguru News
होम Headlines ममता बनर्जी का स्वार्थभरा चेहरा उजागर: विष्णुदेव साय

ममता बनर्जी का स्वार्थभरा चेहरा उजागर: विष्णुदेव साय

0
ममता बनर्जी का स्वार्थभरा चेहरा उजागर: विष्णुदेव साय
Mamta Banerjee's selfish face: Vishnudev Sai
Mamta Banerjee's selfish face: Vishnudev Sai
Mamta Banerjee’s selfish face: Vishnudev Sai

पत्थलगांव । केन्द्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस की ताकत का दुरूपयोग करने से पूरे देश में उनका स्वार्थ भरा चेहरा बेनकाब हो गया है।

साय ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ करने उनके निवास पर गए थे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चिटफंड घोटाले में सबसे अधिक गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की मेहनत पसीने की कमाई हड़प ली गई है। इस मामले की जांच में रूकावट डालने से बनर्जी का स्वार्थ भरा चेहरा पूरे देश के सामने उजागर हो गया है।

साय ने कहा कि सीबीआई के अधिकारियों की जांच को प्रभावित करके पश्चिम बंगाल में तृणमूल पार्टी की सरकार ने सत्ता के सामने देश के कानून को भी बौना करने की कुचेष्टा की है।