Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
man accused of raping and killing woman arrested from rajasthan-रतलाम में महिला से रेप और उसकी हत्या के आरोप में एक अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines रतलाम में महिला से रेप और उसकी हत्या के आरोप में एक अरेस्ट

रतलाम में महिला से रेप और उसकी हत्या के आरोप में एक अरेस्ट

0
रतलाम में महिला से रेप और उसकी हत्या के आरोप में एक अरेस्ट

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

जावरा सीएसपी अगम जैन ने आज बताया कि आरोपी बंकट लाल को उसके निवास स्थल राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदिया से कल गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि जावरा के पास लुहारी फंटे पर सात दिन पहले एक महिला का रक्तरंजित शव मिला था। महिला का चेहरा कुचला हुआ था, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी।

पुलिस को घटनास्थल के समीप से एक पुरुष के अंतर वस्त्र और कुछ सामान मिला था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ बलात्कार होने की बात भी सामने आई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच में घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक थैली मिली थी। उसमे कुछ कागजात और एक आधार कार्ड मिला, जिसका पता करने से मृत महिला की शिनाख्त हुई।

वह बड़ावदा थाना क्षेत्र की खोजनखेड़ा गांव की थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सी सी टी वी फुटेज भी खंगाले और इसके आधार पर आरोपी के निवास स्थल पहुंची और उसे दबोच लिया।