Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बड़वानी में सनकी युवक ने टोके जाने पर की मां की हत्या - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Barwani बड़वानी में सनकी युवक ने टोके जाने पर की मां की हत्या

बड़वानी में सनकी युवक ने टोके जाने पर की मां की हत्या

0
बड़वानी में सनकी युवक ने टोके जाने पर की मां की हत्या

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पलसूद थाना क्षेत्र के मेनीमाता गांव में कथित गड़े धन की प्राप्ति के लिए प्रयासरत युवक को टोके जाने पर उसने मां की हत्या कर दी। आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

पलसूद के थाना प्रभारी भवानी राम वर्मा ने बताया कि 60 वर्षीय महिला कमली बाई की हत्या के आरोप में उसके पुत्र अनिल बंजारा को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कल न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अनिल अक्सर कथित गड़ा धन ढूंढता रहता था और उसकी मां उसे टोककर कुछ रोजगार प्राप्त करने के लिए कहती थी। उसकी पत्नी भी इन्हीं सब आदतों के चलते उसे छोड़कर चली गई है। यहां तक कि उसका भाई भी भयवश उससे दूर रहता है।

उन्होंने बताया कि 1 हफ्ते पूर्व धन के लालच में उसमें अपना एक अंगूठा भी काट लिया था। कल रात कमली बाई द्वारा टोके जाने पर उसने नाराज होकर उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद एक स्टील की हांडी से उसके सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी।