
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने पांच साल की बच्ची के साथ दुराचार करने वाले हैवान को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने शुक्रवार को बताया कि तीन दिन पहले देहात कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मासूम से दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज कराया था। इस घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी दरिंदे धारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।