Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
man arrested for smoking Cigarette in Indigo Flight Toilet-इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में सिगरेट पीने वाला अरेस्ट - Sabguru News
होम India City News इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में सिगरेट पीने वाला अरेस्ट

इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में सिगरेट पीने वाला अरेस्ट

0
इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में सिगरेट पीने वाला अरेस्ट
man arrested for smoking Cigarette in Indigo Flight Toilet
man arrested for smoking Cigarette in Indigo Flight Toilet
man arrested for smoking Cigarette in Indigo Flight Toilet

सूरत। निजी विमान सेवा प्रदाता कंपनी इंडिगो की एक उड़ान के दौरान इसके टॉयलेट में सिगरेट पीने वाले एक व्यक्ति को यहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि इंडिगो की ओर से यहां डुमास थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार मूल रूप से पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के रहने वाले लाल्टू एस घोष ने गत बुधवार को काेलकाता से सूरत आने वाली उड़ान संख्या 6ई722 में यात्रा की थी।

इस दौरान उसने टॉयलेट में सिगरेट सुलगाया था। धुंआ बाहर आने पर जब एक कर्मी ने इसे खुलवाया तो वह सिगरेट पीते पाए गए। घोष दक्षिण गुजरात के उमरगाम में एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर के तौर पर काम करते हैं।