Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पत्नी के वियोग से युवक ने शरीर पर विस्फोट बांध कर स्वयं को उड़ाया
होम Headlines पत्नी के वियोग से युवक ने शरीर पर विस्फोट बांध कर स्वयं को उड़ाया

पत्नी के वियोग से युवक ने शरीर पर विस्फोट बांध कर स्वयं को उड़ाया

0
पत्नी के वियोग से युवक ने शरीर पर विस्फोट बांध कर स्वयं को उड़ाया
man blasts self by detonator in udaipur
man  blasts self by detonator in udaipur
man blasts self by detonator in udaipur

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में रविवार को पत्नी के वियोग में एक युवक ने अपने शरीर पर विस्फोटक पदार्थ बांध कर स्वयं को उड़ा दिया।

गोवर्धन विलास थानाधिकारी भवानीसिंह राजावात ने बताया कि थाना क्षेत्र के बलीचा गांव के रहने वाले विनोद मीणा की पत्नी गत पांच दिनों से घरेलू विवाद के चलते पीहर में रह रही थी। इस दौरान वह दो तीन दिनों से मानसिक तनाव में था।

शनिवार को वह देर रात माइंस से घर लौटा। विनोद माइंस से ही कुछ डेटोनेटर घर ले आया था। उसने पहले डेटोनेटर को अपने पेट के चारों और लपेटा और खुद को मानव बम की तरह तैयार किया।

इसके बाद वह घर से कुछ दूर सड़क पर आया और अपने आप को उड़ा दिया। धमाके के साथ ही विनोद के शरीर के चिथड़े उड़ गए।

मृतक पत्थरों की खदान में काम करता था इसलिए खदान में पत्थरों को तोड़ने के लिए काम आने वाले विस्फोटक पदार्थ को अपने शरीर पर बांधकर उसमें विस्फोट कर आत्महत्या कर ली।

विस्फोट के कारण विनोद के शरीर के टुकड़ों में बिखर गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विनोद के बिखरे शव को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।