Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बिहार : बच्ची से छेड़खानी के आरोपी को लोगों ने जिंदा जलाया
होम Bihar बिहार : बच्ची से छेड़खानी के आरोपी को लोगों ने जिंदा जलाया

बिहार : बच्ची से छेड़खानी के आरोपी को लोगों ने जिंदा जलाया

0
बिहार : बच्ची से छेड़खानी के आरोपी को लोगों ने जिंदा जलाया

हाजीपुर। बिहार में वैशाली जिले के बेलसर पुलिस आउट पोस्ट के शोरहत्था गांव में एक बच्ची के साथ छेड़खानी के आरोपी को उग्र लोगों ने जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि शोरहत्था गांव की रहने वाली छह वर्षीय लड़की मंगलवार की देर शाम घर के बाहर खेल रही थी तभी ग्रामीण भरत दास ने बच्ची को बिस्कुट का लालच देकर उसे एक सुनसान स्थान पर पर ले गया।

सुनसान इलाके में युवक ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि, मासूम किसी तरह वहां से भाग कर घर पहुंची और अपनी आपबीती परिजनों को बताई।

सूत्रों ने बताया कि बच्ची की शिकायत पर परिजनों से सोमवार रात आरोपित भरत को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद उसे बंधक बना लिया। इसके बाद परिजनों ने भरत दास के शरीर पर कैरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दी।

हालांकि, मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे भरत दास को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस सिलसिले में भरत के परिजनों ने पांच लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।