Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलती कार से बाल-बाल बचकर निकला शख्स - Sabguru News
होम Breaking यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलती कार से बाल-बाल बचकर निकला शख्स

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलती कार से बाल-बाल बचकर निकला शख्स

0
यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलती कार से बाल-बाल बचकर निकला शख्स
Man escapes from burning car on Yamuna Expressway
Man escapes from burning car on Yamuna Expressway
Man escapes from burning car on Yamuna Expressway

नोएडा। उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हालांकि, कार में बैठा व्यक्ति बच निकला।

पुलिस ने बताया कि नोएडा से आ रही इंडिगो कार आगरा की ओर जा रही थी, तभी मथुरा जिले में नौझील के पास चलती कार में अचानक आग लग गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चालक यशपाल आग की लपटों में फंसने के दौरान खिड़की तोड़कर कूदा। कार पूरी तरह जल कर राख हो गई।

यशपाल ने पुलिस को बताया कि वह सामान्य गति से गाड़ी चला रहा था, तभी उसने इंजन से तेज लपटें निकलती देखीं। इस दुर्घटना के कारण एक्सप्रेस-वे पर यातायात बाधित हो गया।