Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अलवर में 7 साल की बच्ची से रेप के दोषी को उम्रकैद की सजा - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar अलवर में 7 साल की बच्ची से रेप के दोषी को उम्रकैद की सजा

अलवर में 7 साल की बच्ची से रेप के दोषी को उम्रकैद की सजा

0
अलवर में 7 साल की बच्ची से रेप के दोषी को उम्रकैद की सजा

अलवर। अलवर के पॉक्सो न्यायालय ने सात वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आज आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अभियाजने पक्ष के अनुसार आरोपी पृथ्वी प्रजापत घर के बाहर खेल रही सात साल की नाबालिग को टॉफी दिलाने के बहाने घर से उठा कर ले गया था और उसके साथ रजवट के मैदान में ले जाकर दुष्कर्म किया था।

इस दौरान बच्ची के परिजन ओर स्थानीय लोग बच्ची को ढूंढते हुए वहां पहुंच गए थे आरोपी को रंगेहाथों पकड़ लिया था। इसकीं रिपोर्ट पीड़िता के पिता ने छह मार्च 2018 को पुलिस में दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और न्यायालय में चालान पेश कर दिया था।

न्यायाधीश राजेन्द्र शर्मा ने 18 गवाहों के बयान के बाद पत्रवाली पर मौजूद साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को पॉक्सो एक्ट में दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी को अंतिम सांस तक जेल में बितानी पड़ेगी।