Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पत्नी को प्रेमी की बांहों में देख पति ने खोया आपा, बन गया हत्यारा - Sabguru News
होम Headlines पत्नी को प्रेमी की बांहों में देख पति ने खोया आपा, बन गया हत्यारा

पत्नी को प्रेमी की बांहों में देख पति ने खोया आपा, बन गया हत्यारा

0
पत्नी को प्रेमी की बांहों में देख पति ने खोया आपा, बन गया हत्यारा

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के उसहैत क्षेत्र में नाजायज संबंधों के चलते एक व्यक्ति ने आज शाम पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उसहैत क्षेत्र में रिजोला निवासी दुर्गेश ने नाजायज सम्बंध के शक शाम करीब साढ़े चार बजे 28 वर्षीय पत्नी विनीता पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि विनीता का गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था। इसी बात से दुर्गेश पत्नी से नाराज रहता था। कई बार समझाने के बाद भी दोनों ने मिलना जुलना बंद नहीं किया।

उन्होंने बताया कि शाम को जब दुर्गेश खेत से लौटा तो उसने विनीता को उसने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया और प्रेमी की पिटाई कर दी। कुछ देर बाद ही उसने फावड़े से विनीता को भी काट डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त फावडा बरामद कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।