Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
इस शख्स ने एक छोटे से जीव के लिए ठुकरा दिया 20 लाख का ऑफर, अब हो रही तारीफ - Sabguru News
होम Azab Gazab इस शख्स ने एक छोटे से जीव के लिए ठुकरा दिया 20 लाख का ऑफर, अब हो रही तारीफ

इस शख्स ने एक छोटे से जीव के लिए ठुकरा दिया 20 लाख का ऑफर, अब हो रही तारीफ

0
इस शख्स ने एक छोटे से जीव के लिए ठुकरा दिया 20 लाख का ऑफर, अब हो रही तारीफ
man saved life of endangered gecko lizard
man saved life of endangered gecko lizard
man saved life of endangered gecko lizard

दुनिया भर में कई जानवर और जीव-जंतुओं से बेहद प्रेम करते है। वह उनके लिए किस भी हद तक चले जाते है। अब हाल ही में शख्स ने एक लुप्त हो रहे टोके गेको को बचाने के लिए 20 लाख का ऑफर ठुकरा दिया। जी हाँ, एक वरिष्ठ पत्रकार और वन्यजीव कार्यकर्ता जयंत के दास ने हाल ही में एक लुप्त हो रहे टोके गेको को बचाया है। यह सामान्य तौर पर असम और दूसरे पूर्वोत्तर राज्य में पाया जाता है।

उन्होंने एक ट्वीट कर बताया कि सरीसृप को अवैध शिकारियों से लड़ने के बाद उनके चंगुल से छुड़ाया गया। साथ ही उन्होंने यह दावा किया है कि शिकारी उन्हें 20 लाख रुपये की घूस दे रहे थे, लेकिन वह उस जगह से भागने में कामयाब रहे।

gecko lizard
gecko lizard

जयंत ने लिखा है कि उन्हें पैसे खोने का कोई पछतावा नहीं है लेकिन एक जीव को बचा कर गर्व महसूस हो रहा है। बता दें कि चीन और कोरिया के बाजारों में गेको के दाम बहुत ज्यादा हैं। जानकारी में बता दें, यह एचआईवी बीमारी के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। गेको की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि मेरी हथेली पर सुंदर उंगलियां। अवैध शिकारियों से लड़ने के बाद इस लुप्तप्राय सरीसृप को बचाया। मैंने गेको को जंगल में छोड़ दिया।