Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पत्नी से नाराज पति ने अपने दो बच्चों को कुएं में फेंका, खुद भी कूदा - Sabguru News
होम Headlines पत्नी से नाराज पति ने अपने दो बच्चों को कुएं में फेंका, खुद भी कूदा

पत्नी से नाराज पति ने अपने दो बच्चों को कुएं में फेंका, खुद भी कूदा

0
पत्नी से नाराज पति ने अपने दो बच्चों को कुएं में फेंका, खुद भी कूदा

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र में पत्नी से नाराज एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद स्वयं कुएं में कूंद गया। इस घटनाक्रम में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरे बच्चे और बच्चों के पिता को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मनीषा जाटव का विवाह ग्वालियर निवासी पान सिंह जाटव के साथ हुआ था। उनके दो पुत्र प्रियांशु तथा दूसरा अंश है। इस घटना में प्रियांशु की मृत्यु हो गई, जबकि अंश को बचा लिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि मनीषा अपने सास-ससुर से अलग रहना चाहती थी, इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था।

इसी चलते मनीषा पिछले 2 माह से अपने मायके में रह रही थी। कल उसने अपने पति के साथ जाने से मना कर दिया जिसके बाद उसके पति ने अपने दोनों बच्चों को कुएं में फेंक दिया। फिर खुद भी कुएं में कूद गया। कुएं में पानी कम होने की वजह से वह बच गया। सबसे छोटा बच्चे की डूबने से मौत हो गई। दूसरे बच्चे को ग्रामीणों ने बचा लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।