

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मंजरी फडनिस, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी का इंतजार कर रही है। मंजरी ने कहा कि वह दीपिका और रणवीर की शादी की ख़बरों से बहुत उत्सुक हैं और उनकी शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं।
मंजरी ने कहा कि उन्हें दीपिका और रणवीर के शादी का इंतजार है। मंजरी ने कहा कि यदि किसी की शादी की मैं प्रतीक्षा कर रही हूं तो वह दीपिका और रणवीर हैं। मैं उनकी शादी का ही इंतजार कर रही हूं। मुझे नहीं पता कि वह शादी कर रहे हैं या नहीं लेकिन मैंने भी सुना है। मुझे लगता है इन दोनों की बहुत ही खुबसूरत जोड़ी है।
गौरतलब है कि चर्चा हो रही है कि दीपिका और रणवीर इस वर्ष के अंत में शादी कर सकते हैं। दीपिका और रणवीर पहली बार फिल्म रामलीला में साथ नजर आए थे। उसके बाद दोनों फिल्म बाजीराव मस्तानी और फिल्म पद्मावत में काम किया है।