

विधानसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र और हरियाणा में राजनितिक पार्टियां आमने-सामने है। हर पार्टी एक दूसरे पर हमला करने में पीछे नहीं रह रही। ऐसे में कांग्रेस ने मोदी सरकार की घेराबंदी के लिए मनमोहन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। मनमोहन गुरुवार को मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के गरवारे क्लब में रखा गया है।
खबरों के अनुसार, मनमोहन एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे और राज्य के प्रमुख व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। इस कांफ्रेंस में वो देश में गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर हमला करेंगे।
वही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी चुनावी रैलियों में भी देश की इकोनॉमी के सवाल ही उठा रहे हैं। यही नहीं, बेरोजगार और आर्थिक स्थिति से जनता को मोदी सरकार का आइना दिखा रहे है। राहुल ने भाजपा, मोदी सरकार चंद्रयान और धारा 370 जैसे विषयों को आगे रख रही है।