Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
स्टार्ट अप की दुनिया में नया मुकाम हासिल करेगा भारत: मोदी - Sabguru News
होम Breaking स्टार्ट अप की दुनिया में नया मुकाम हासिल करेगा भारत: मोदी

स्टार्ट अप की दुनिया में नया मुकाम हासिल करेगा भारत: मोदी

0
स्टार्ट अप की दुनिया में नया मुकाम हासिल करेगा भारत: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश में स्टार्ट अप के क्षेत्र में एक व्यवस्थित कार्य प्रणाली तैयार हो रही है और यूनिकार्न की संख्या 100 पहुंचने के साथ ही यह निश्चित है कि भारत स्टार्ट अप की दुनिया में एक नया मुकाम हासिल करेगा।

मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेड़ियो कार्यक्रम मन की बात में कहा गत पांच मई को देश में यूनिकार्न की संख्या 100 को आंकड़े तक पहुंच गई है और यह उपलब्धि सभी को प्रेरणा देती है। भारत के सामर्थ्य के प्रति एक नया विश्वास जगाती है। उन्होंने कहा कि आप लोग क्रिकेट के मैदान पर टीम इंडिया के किसी बल्लेबाज की सेंचुरी सुन कर खुश होते होंगे, लेकिन, भारत ने एक और मैदान में सेंचुरी लगाई है और वो बहुत विशेष है।

उन्होंने कहा कि एक यूनिकार्न यानी कम-से-कम साढ़े सात हज़ार करोड़ रूपए का स्टार्ट अप होता है। इन का कुल मूल्यांकन 330 अरब डालर यानी, 25 लाख करोड़ रुपयों से भी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से, ये बात, हर भारतीय के लिए गर्व करने वाली बात है। आपको यह जानकर भी हैरानी होगी, कि, हमारे कुल यूनिकार्न में से 44 पिछले साल बने थे। इतना ही नहीं, इस वर्ष के 3-4 महीने में ही 14 और नए बन गए। इसका मतलब यह हुआ कि महामारी के दौर में भी हमारे स्टार्ट अप धन और मूल्य सर्जित करते रहे हैं।

मोदी ने कहा कि हमारे लिए यह बहुत प्रसन्नता की बात है कि स्टार्ट अप के लिए आज देश में एक पूरा स्पोर्ट सिस्टम तैयार हो रहा है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में हमें भारत की स्टार्ट अप दुनिया में प्रगति की नई उड़ान देखने को मिलेगी।

मोदी ने कहा कि भारतीय यूनिकार्न का औसत वृद्धि दर अमरीका और ब्रिटेन तथा और अन्य कई देशों से भी ज्यादा है और विश्लेषकों का तो कहना है कि आने वाले वर्षों में इस संख्या में तेज उछाल देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन स्टार्ट अप की दुनिया में नये भारत की भावना की झलक मिलती है।

उन्होंने कहा कि एक अच्छी बात ये भी है, कि, हमारे यूनिकार्न विविधता लिए हुए विभिन्न क्षेत्रों में फैले हैं। ये ई कामर्स, फिन टेक, एड टेक, बायो टेक जैसे कई क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। एक और बात जिसे मैं ज्यादा अहम मानता हूं वो ये है कि स्टार्ट अप की दुनिया न्यू इंडिया की भावना को रिफलेक्ट कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का स्टार्ट अप इकोसिस्टम सिर्फ बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं है, छोटे-छोटे शहरों और कस्बों से भी उद्यमी सामने आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि भारत में जिसके पास नए विचार हैं वह धन अर्जित कर सकता है।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय युवा शक्ति को देते हुए कहा कि इसमें देश की प्रतिभा, सरकार और सामूहिक प्रयास का योगदान है। इसमें उन्होंने सही मार्गदर्शन का भी बड़ा अहम योगदान बताया और कहा कि भारत में ऐसे बहुत से मेंटर हैं जिन्होंने स्टार्ट अप को आगे बढ़ाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। इस संदर्भ में उन्होंने पद्म पुरस्कार से सम्मानित श्रीधर वेम्बू, मदन पडाकी और मीरा शेनॉय जैसी हस्तियों का उदाहरण दिया।