Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
1999 के चर्चित जेसिका लाल हत्याकांड का दोषी मनु शर्मा रिहा - Sabguru News
होम Delhi 1999 के चर्चित जेसिका लाल हत्याकांड का दोषी मनु शर्मा रिहा

1999 के चर्चित जेसिका लाल हत्याकांड का दोषी मनु शर्मा रिहा

0
1999 के चर्चित जेसिका लाल हत्याकांड का दोषी मनु शर्मा रिहा

नई दिल्ली। वर्ष 1999 के चर्चित जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी सिद्धार्थ वशिष्ठ उर्फ मनु शर्मा को अच्छे व्यवहार के आधार पर रिहा कर दिया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के गृह विभाग के आदेश पर मनु शर्मा को 17 साल जेल में रहने के बाद सोमवार शाम रिहा किया गया। उसके साथ कुछ अन्य कैदियों को भी रिहा किया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार के सजा की समीक्षा करने वाले बोर्ड की अनुशंसा के आधार पर मनु शर्मा समेत कुछ अन्य कैदियों की रिहाई के आदेश दिए।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा को दिसंबर 2006 में जेसिका लाल हत्याकांड का दोषी करार दिया गया था। दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में 30 अप्रैल 1999 को 34 वर्षीय मॉडल जेसिका लाल के ड्रिंक्स सर्व करने से मना करने पर मनु शर्मा ने उन्हें गोली मार दी थी।

लेकिन इन दिनों वह पेरोल पर रिहा है। कोविड-19 के संकट को देखते हुए जेल प्रशासन ने कैदियों की संख्या कम करने के लिए जो कदम उठाए थे, उसके तहत मनु शर्मा इन दिनों रिहा था।