

भोपाल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह सहित कई हस्तियां मध्यप्रदेश के झाबुआ विधानसभा उपचुनाव का प्रचार करेंगी।
कांग्रेस द्वारा आज यहां मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सौपी सूची में गांधी और डॉ सिंह के अलावा पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पार्टी महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुरेश पचौरी, अजय सिंह, अरुण यादव, विवेक तन्खा शामिल हैं।
इसके अलावा गुजराज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा, गुजरात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश भाई धनानी के साथ ही प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों में बालाबच्चन, सुरेन्द्र बघेल, कमलेश्वर पटेल, हर्ष यादव, जयवर्धन सिंह, प्रियव्रत सिंह, जीतू पटवारी, विजयलक्ष्मी साधौ, सचिन यादव, ओमकार मरकाम के अलावा मध्यप्रदेश और गुजरात के कई विधायकों के नाम कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।