Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
March 06 in history : What happened on 6 march in Indian and World History-मार्च 06 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मार्च 06 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मार्च 06 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मार्च 06 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में छह मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1508- बाबर के बेटे हुमायूं का अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में जन्म हुआ।
1775- रघुनाथ राव ने पहले एंग्लो-मराठा युद्ध को समाप्त करने को लेकर अंग्रेजों के साथ सूरत की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1886- नर्सों की पहली पत्रिका नाइटिन्गेल प्रकाशित हुई।
1915- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और रवीन्द्रनाथ टैगोर पहली बार शांतिनिकेतन में मिले।
1944- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने मित्र देशों के साथ मिलकर बर्लिन पर भारी बमबारी की।
1947- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने भारत से ब्रिटिश सैनिकों को हटाये जाने का विरोध करने की घोषणा की।
1960- स्विट्जरलैंड ने स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार दिया।
1961- भारत का पहला वित्तीय डेली समाचार पत्र ‘द इकोनोमिक टाइम्स’ टाइम्स आफ इंडिया समूह द्वारा बॉम्बे में लॉन्च हुआ।
1962- महान क्रांतिकारी और योद्धा अंबिका चक्रवर्ती का निधन।
1971- सुनील गावस्कर ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
1981 – अमरीका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 37000 संघीय नौकरियों में कटौती करने की घोषणा की।
1990- भारत ने इंदिरा गांधी गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता।
2007- दक्षिण चीन में एक कोयला खदान में विस्फोट में कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई।
2013-सीरियाई विद्रोहियों का यहां के प्रमुख शहर एर-रक्का पर कब्जा।