Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
March 24: What happened in Indian and World History-मार्च 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मार्च 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मार्च 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मार्च 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
1837- कनाडा में अश्वेत नागरिकों को वोट डालने का अधिकार मिला।
1855- पहली बार लंबी दूरी का टेलीग्राफ संदेश कलकत्ता से दिल्ली भेजा गया।
1878- ब्रिटिश जहाज यूरीडाइस डूबा, 300 लोगों की मौत।
1882- घातक संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान हुई। इसका पता लगाने वाले वैज्ञानिक बैसिलस रॉबर्ट कॉख को बाद में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1883- न्यूयार्क और शिकागो के बीच पहली बार फोन से बातचीत हुई।
1932- अमरीका में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो प्रसारण हुआ।
1959- इराक ने बगदाद संधि से खुद को अलग किया।
1977- पहली बार गैर कांग्रेस सरकार बनी और मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने।
1990- भारतीय सेना श्रीलंका से स्वदेश लौटी।
1993- एज़र वीज़मैन इजरायल के राष्ट्रपति चुने गए।
1999- पीएन भगवती (भारत) दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति के उपाध्यक्ष चयनित।
2003- तपेदिक की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसके नियंत्रण के प्रयासों को जारी रखने के लिए दुनिया भर में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया।
2008- भूटान लोकतांत्रिक देश बना।
2013- पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में एक सैन्य चौकी पर हुए आत्मघाती हमले में 17 सैनिक मारे गए।