Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
March 30 in history : What happened in Indian and World History-मार्च 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मार्च 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मार्च 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मार्च 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1842 – बेहोशी की दवा के रूप में ईथर का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
1856 – रूस ने पेरिस शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर क्रीमिया युद्ध के समाप्ति की घोषणा की।
1867 – अमरीका ने 72 लाख डॉलर में अलास्का को रूस से खरीदा।
1908 – फिल्म अभिनेत्री देविका रानी का विशाखापत्तनम में जन्म।
1919 – बेल्जियम की सेना ने जर्मनी के डुसेलडॉफ शहर पर कब्जा किया।
1919 – महात्मा गांधी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध की घोषणा की।
1945 – सोवियत संघ ने आस्ट्रिया पर आक्रमण किया।
1949 – राजस्थान राज्य का गठन हुआ।
1950 – मर्रे हिल ने फोटो ट्रांजिस्टर का अविष्कार किया।
1963 – फ्रांस ने अल्जीरिया के इकर क्षेत्र में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1977 – स्वामी अग्निवेश ने अपनी भारतीय आर्यसभा पार्टी को जनता पार्टी में विलय कर दिया।
1981 – अमरीका के राष्ट्रपति रीगन पर होटल के पास से गुजरते समय हमला हुआ। उन पर छह गोलियां चलाई गईं जिसमें से आखिरी गोली उनकी छाती में लगी।
1992 – प्रसिद्ध फिल्मकार सत्यजीत रे को ऑनररी ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
2002 – प्रसिद्ध संगीतकार आनंद बख्शी का निधन।
2005 – मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक ओवी विजयन का निधन।
2006 – ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधक कानून प्रभाव में आया।
2012 – मंदी में फंसे स्पेन के बजट में 27 अरब यूरो की कटौती की गई।