Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मार्क जुकरबर्ग का ऑडियो लीक, कहा - सरकार के खिलाफ एकजुट हो कर्मचारी ! - Sabguru News
होम Breaking मार्क जुकरबर्ग का ऑडियो लीक, कहा – सरकार के खिलाफ एकजुट हो कर्मचारी !

मार्क जुकरबर्ग का ऑडियो लीक, कहा – सरकार के खिलाफ एकजुट हो कर्मचारी !

0
मार्क जुकरबर्ग का ऑडियो लीक, कहा – सरकार के खिलाफ एकजुट हो कर्मचारी !
mark zuckerberg audio-clip-leaked said employees unite against the american government
mark zuckerberg audio-clip-leaked said employees unite against the american government
mark zuckerberg audio-clip-leaked said employees unite against the american government

फेसबुक (Facebook) CEO मार्क जकरबर्ग का एक ऑडियो लीक हुआ है। इस ऑडियो में वह अपने कर्मचारियों से बातचीत कर रहे हैं। यह ऑडियो दो घंटे का बताया जा रहा है। अमेरिकी टेक वेबसाइट द वर्ज को ये ऑडियो क्लिप हाथ लगी है।

द वर्ज के अनुसार, यह एक मीटिंग का ऑडियो है, जहां मार्क जकरबर्ग कर्मचारियों से सवाल जवाब कर रहे। वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जकरबर्ग कंपनी को अपने कर्मचारियों से क्रिटीक्स, प्रतिद्वंदी और अमेरिकी सरकार के खिलाफ एकजुट होने को कह रहे हैं। वहीं ऑडियो क्लिक में एक जगह मार्क जुकरबर्ग माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का मजाक उड़ा रहे हैं।

गौरतलब है कि फेसबुक पर काफी समय से प्राइवेसी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में फेडरल ट्रेड कमीशन ने फेसबुक पर 5 बिलियन डॉलर की पेनाल्टी लगाई है।

sabguru.com/18-22 इस ऑडियो क्लिप की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।