Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कुशीनगर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी
होम UP Kushinagar कुशीनगर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी

कुशीनगर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी

0

कुशीनगर | उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। देर शाम मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर, ननद एवं पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सूत्रों ने बताया कि हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गांव वोथी छपरा निवासी जवाहर निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी लाल मुन्नी (23) की शादी डेढ साल पूर्व हाटा कोतवाली क्षेत्र के झंझनपुर निवासी सूरज के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। गत रात्रि ससुराल वालों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि गांव के लोगों से मिली सूचना पर वह जब बेटी के घर पहुंचे तो बेटी का शव उसके कमरे में पड़ा था। ससुराल पक्ष के लोग फरार थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति सूरज, ससुर मदन तथा सास और ननद के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की है।