Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नवदंपती ने जहर खाया, दोनों की मौत, 22 दिन पहले की थी लव मैरिज - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar नवदंपती ने जहर खाया, दोनों की मौत, 22 दिन पहले की थी लव मैरिज

नवदंपती ने जहर खाया, दोनों की मौत, 22 दिन पहले की थी लव मैरिज

0
नवदंपती ने जहर खाया, दोनों की मौत, 22 दिन पहले की थी लव मैरिज

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

पुलिस के अनुसार मृतक के भाई ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के कानपुर में नौकरी करता है। 15 जुलाई की रात को 11 बजे कानपुर से घर आया था। थोड़ी देर ही हुई थी भाई नेमीचंद बाहर आकर मेरी चारपाई के नीचे गिर गया। कुछ बोलता उससे पहले ही हम समझ गए कि जहरीला पदार्थ खा लिया। तुरंत उसे अस्पताल लेकर आए।

अंदर से मां उठकर आई। नेमींचद के कमरे में गए तो उसकी पत्नी सोनू भी बैड पर बेहोश थी। फिर दोनों को अस्पताल लेकर गए। नेमीचंद की मालाखेड़ा के अस्पताल में मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी सोनू ने अलवर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आज दम तोड़ दिया।

मृतक दंपती ने 22 दिन पहले ही लव मैरिज की थी। महिला उत्तराखंड की है। परिवार में आपसी मनमुटाव के कारण वे 10 दिन पहले ही माता-पिता से अलग रहने लगे थे। मृतक के भाई ने बताया कि नेमीचंद ने सोनू से अपने स्तर पर शादी की थी। यहां उनके परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। हम अभी मंदिर गए थे। जहां शादी हुई। इसके अलावा हमें कोई जानकारी नहीं दी गई। अब हम सोनू के परिवार के बारे में जानते तक नहीं हैं। वह उत्तराखंड की रहने वाली बताई जा रही है। लेकिन उनके परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अब तक जहर खाने के कारणों का पता नहीं लगा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया।