Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अवैध संबंध में अड़चन बन रहे पिता का विवाहित बेटी ने कराया कत्ल - Sabguru News
होम Breaking अवैध संबंध में अड़चन बन रहे पिता का विवाहित बेटी ने कराया कत्ल

अवैध संबंध में अड़चन बन रहे पिता का विवाहित बेटी ने कराया कत्ल

0
अवैध संबंध में अड़चन बन रहे पिता का विवाहित बेटी ने कराया कत्ल

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा के समीप चक 6-एपीएम में अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार बीती रात्रि हुई इस हत्या के मामले में मृतक की विवाहिता पुत्री, उसके प्रेमी और प्रेमी के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रेमी युवक को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ कर बुरी तरह से पीट दिया। वह अस्पताल में उपचाराधीन है। इस युवक के दो साथी मौके पर से फरार हो गए, जिनको पुलिस ने आज तड़के लगभग 25 किमी दूर पतरोड़ा गांव में काबू कर लिया।

पुलिस के अनुसार मृतक चौनाराम (60) की पत्नी मीरा देवी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर इस दंपती की बेटी रोशनी देवी (30) उसके आशिक गुरतेजसिंह उर्फ गग्गीसिंह (30), गुरतेजसिंह के दो दोस्तों विशाल नायक (26) तथा संदीप (25)के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। चौनाराम का यह कत्ल उसकी विवाहिता बेटी रोशनी के गैर मर्द के साथ अवैध संबंध होने के चलते अंजाम दिया गया।