Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बाराबंकी में जबरन शराब पिलाकर विवाहिता से गैंगरेप - Sabguru News
होम UP Barabanki बाराबंकी में जबरन शराब पिलाकर विवाहिता से गैंगरेप

बाराबंकी में जबरन शराब पिलाकर विवाहिता से गैंगरेप

0
बाराबंकी में जबरन शराब पिलाकर विवाहिता से गैंगरेप

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गांव के तालाब पर एक महिला को ले जाकर जबरन शराब पिलाने और सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला पुलिस में दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने शनिवार को पीड़िता की शिकायत के आधार पर बताया कि विवाहिता महिला को गांव का ही एक व्यक्ति तालाब पर ले गया। तालाब पर पहले से ही 3 लोग मौजूद थे। चारों ने महिला को जबरन शराब पिलाई और फिर बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला दरिंदों के चंगुल से छूट कर डरी सहमी घर पहुंची। महिला का पति लखनऊ में रहकर काम करता है। महिला ने दबंगों के डर के आगे कई दिनों तक घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। उसके बाद आज महिला ने अपने पति को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी होते ही पति ने पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस के अनुसार बदोसराय कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तत्काल तलाश शुरु कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।