Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
विवाहिता ने पडोसियों को पैसे गिनने बुलाया, लुटा बैठी अस्मत
होम Madhya Pradesh Bhopal विवाहिता ने पडोसियों को पैसे गिनने बुलाया, लुटा बैठी अस्मत

विवाहिता ने पडोसियों को पैसे गिनने बुलाया, लुटा बैठी अस्मत

0
विवाहिता ने पडोसियों को पैसे गिनने बुलाया, लुटा बैठी अस्मत
married woman gangraped by four in dhar
married woman gangraped by four in dhar
married woman gangraped by four in dhar

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में रविवार को एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार धरमपुरी थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला ने अपने पड़ोसी सलीम और फिरोज को पैसे गिनने के लिए अपने घर बुलाया था, उसके बाद इन दोनों आरोपियों ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। धमकाकर दोनों आरोपी पीड़ित महिला के साथ कई बार रेप किया और पैसे भी ऐंठे।

सूत्रों ने बताया कि जब महिला ने पैसे देने से मना कर दिया तो इन दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथी इरफान, फोदु, फारुक और रफीक को महिला के घर ले गए और इस सभी ने भी उसके साथ रेप किया। महिला ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद वह अपने पति के साथ पहुंचकर धरमपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इस मामले में पुलिस ने सलीम, फिरोज, इरफ़ान, फोदू, फारुख लंगड़ा और रफीक के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया है। वहीं दो आरोपी फिरोज और फारुख लंगड़ा अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है, जिनकी तलाश की जा रही है।