Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
फतेहपुर में शराबी युवकों ने विवाहिता को बनाया हवस का शिकार - Sabguru News
होम Breaking फतेहपुर में शराबी युवकों ने विवाहिता को बनाया हवस का शिकार

फतेहपुर में शराबी युवकों ने विवाहिता को बनाया हवस का शिकार

0
फतेहपुर में शराबी युवकों ने विवाहिता को बनाया हवस का शिकार

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के किसनपुर क्षेत्र में दो शराबी युवकों ने एक विवाहिता के साथ बलात्कार किया और फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बुधवार को बताया कि आज तड़के क्षेत्र के यमुना तटवर्ती गांव में घर के बाहर सो रही महिला को मुंह दबाकर दो युवक शराब के नशे में उठा ले गए और पास के खंडहर में ले जाकर बलात्कार किया। शराबी महिला को अर्धमूर्छित अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि बीती रात गांव में भंडारा था जिसमें आरोपी युवको ने भोजन किया था, फिर रात में बाहर सो रही महिला को उठा ले गए। महिला के पास सो रहे बच्चों ने जब रोना शुरू किया तो पडोस के लोगों की नींद खुली उन्होने देखा कि महिला चारपायी पर नहीं है।

परिजनों के तलाश करने पर महिला खंडहर में कराहती मिली। महिला को लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और घटना की रिपोर्ट दो लोगों के खिलाफ दर्ज हो गई है। अभी तक अभियुक्त गिरफ्तार नहीं हो सके है।