Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सेवा बस्ती की किशोरियों को जूडो कराटे का प्रशिक्षण - Sabguru News
होम Headlines सेवा बस्ती की किशोरियों को जूडो कराटे का प्रशिक्षण

सेवा बस्ती की किशोरियों को जूडो कराटे का प्रशिक्षण

0
सेवा बस्ती की किशोरियों को जूडो कराटे का प्रशिक्षण

जयपुर। सेवा भारती जयपुर की ओर से सेवा बस्ती में रहने वाली किशोरियों को आत्मरक्षा के गुर व जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रांतीय महिला समन्वयक अनिल शुक्ला के सान्निध्य में जयपुर प्रांत में चलाए जा रहे किशोरी विकास प्रकल्प में किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतु लोक नृत्य, मेहंदी, लोकगीत, ब्यूटी पार्लर सिखाने के साथ-साथ द्वंद युद्ध जूडो कराटे का अभ्यास भी करवाया जा रहा है।

अनिल शुक्ला ने बताया कि जयपुर महानगर के साथ ही प्रांत के 9 जिलों में यह प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा चुका है। आज महेश नगर स्थित अंबेडकर सेवा बस्ती में यह कार्यक्रम हुआ। सभी प्रशिक्षणार्थी किशोरियों को मिथिलेश चौहान ने पुरस्कार स्वरूप स्वेटर भेंट किए। कार्यक्रम में शालिनी शर्मा वंदना पांडे अंशु गोयल उपस्थित रहे।