Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कैप्टन सुरेश सेन की पुण्यतिथि पर राजगढ़ चैरिटेबल ट्रस्ट ने बांटे कंबल - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer कैप्टन सुरेश सेन की पुण्यतिथि पर राजगढ़ चैरिटेबल ट्रस्ट ने बांटे कंबल

कैप्टन सुरेश सेन की पुण्यतिथि पर राजगढ़ चैरिटेबल ट्रस्ट ने बांटे कंबल

0
कैप्टन सुरेश सेन की पुण्यतिथि पर राजगढ़ चैरिटेबल ट्रस्ट ने बांटे कंबल

अजमेर। कड़ाके की सर्दी के चलते श्री मसानिया भैरव धाम राजगढ़ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बीते दो 2 सप्ताह से जरूरतमंदों को विभिन्न स्थानों पर कंबल व ऊनी वस्त्र वितरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में राजगढ़ धाम परिसर में शुक्रवार को स्वर्गीय कैप्टन सुरेश सेन की द्वितीय पुण्यतिथि पर राजगढ़ धाम के मुख्य उपासक चंपालाल महाराज के सान्निध्य में जरूरतमंद महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों को ट्रस्ट की ओर से 251 कंबल वितिरत किए।

इस मौके पर रेवेन्यू बोर्ड की रजिस्ट्रार विनीता श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी अजमेर सुरेंद्र सिंह भाटी, सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग गिरीश बच्चानी, नसीराबाद के उपखंड अधिकारी राकेश गुप्ता, डॉ आशुतोष श्रीवास्तव, ठा.विजय सिंह गौड़, हरेंद्र, अविनाश सैन, राहुल सेन, बिरदीचंद सैन ओम प्रकाश सेन, चेतन सैन, संपत देवी, विष्णुकांता, सत्यनारायण सोमाणी, कमल किशोर ईनाणी आदि उपस्थिति रहे।

धाम में आगंतुक समस्त भक्तों को सर्द मौसम में गरम कचोरी पकौड़ी का नाश्ता व फल का प्रसाद वितरित किया गया।