Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नेहरू की पुण्यतिथि पर अजमेर कांग्रेस, सेवादल की ओर से मास्क वितरण - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer नेहरू की पुण्यतिथि पर अजमेर कांग्रेस, सेवादल की ओर से मास्क वितरण

नेहरू की पुण्यतिथि पर अजमेर कांग्रेस, सेवादल की ओर से मास्क वितरण

0
नेहरू की पुण्यतिथि पर अजमेर कांग्रेस, सेवादल की ओर से मास्क वितरण

अजमेर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 56वीं पुण्य तिथि के अवसर पर महिला कांग्रेस तथा कांग्रेस सेवादल की ओर से जरूरतमंदों को वॉशेबल मास्क वितरित किए गए।

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर अजमेर महिला कांग्रेस द्वारा अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन एवं महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सब्बा खान के नेतृत्व में 500 जरूरतमंदों को मास्क का वितरण किया गया।

महिला कांग्रेस ने बताया राजस्थान सरकार द्वाराा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है समिति के द्वारा मास्क खरीदने से अक्षम लोगों, दिहाड़ी मजदूरों रिक्शा चालकों एवं ग्रामीणों को उच्च तकनीक से निर्मित 500 मास्क वितरित किए गए।

इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिवकुमार बंसल, महेश चौहान, श्याम प्रजापति, अरुणा कच्छावा, रजनी कहार, शहनाज आलम, इंदिरा सुनिया, मनीषा मीणा आदि ने सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए मास्क का वितरण किया। महिला कांग्रेस द्वारा भविष्य में संक्रमण के बचाव के लिए जरूरतमंदों को नियमित मास्क का वितरण कर जागरूक किया जाएगा।

इसी तरह सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल के नेतृत्व में सेवादल कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र में करीब 4000 जरूरतमंदों को कपड़े के वॉशेबल मास्क प्रदान किए। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांज​लि अर्पित की।

इस जनसेवा के कार्य में संपत कोठारी, अशोक सुकरिया, हेमराज बारोलिया, हरिप्रसाद जाटव, माधवदास बाकोलिया, राजकुमार गर्ग, आशीष शर्मा,दिलीप सामनानी, आरिफ खान,उमेश शर्मा, हुमायु खान, पीयूष सुराणा, गुरुबख्शसिंह लबाना, कमल कृपलानी, नरेश सोलीवाल, नरेश मुद्गल, वेदप्रकाश धनवारिया, लक्ष्मी धोलखेड़िया, शमसुद्दीन, सुनील सोनी, राकेश पंवार, सोहनलाल सामरिया व विपुल अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।