Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
mass kanya pujan by sewa bharti at sadri in pali-दुर्गा अष्ठमी पर सेवाभारती के तत्वावधान में 108 कन्याओं का पूजन - Sabguru News
होम Rajasthan Pali दुर्गा अष्ठमी पर सेवाभारती के तत्वावधान में 108 कन्याओं का पूजन

दुर्गा अष्ठमी पर सेवाभारती के तत्वावधान में 108 कन्याओं का पूजन

0
दुर्गा अष्ठमी पर सेवाभारती के तत्वावधान में 108 कन्याओं का पूजन

सादड़ी-पाली। सेवाभारती समिति की स्थानीय शाखा सादड़ी की ओर से नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गा अष्ठमी के दिन सादड़ी के मोकाजी स्थित नम्बर 2 विद्यालय में 108 कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया।

कन्यापूजन के इस अवसर पर मुख्य अतिथि भामाशाह देवराज राका, विशिष्ट अतिथि गणेश जैन एवं मुख्य वक्ता विजयसिंह माली रहे। अतिथियों ने भारतमाता के वित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुम्भारम्भ किया।

इस मौके पर भामाशाह देवराज राका ने कहा कि नवरात्र के पावन दिनों में समस्त नव दुर्गा धरती पर कन्याओं के वेश में रमण करती है। इस समय उन कन्याओं का पूजन करना देवी की कृपा प्राप्त करने के समान हैं।

मुख्यवक्ता विजय सिंह माली ने अपने सम्बोधन में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जिस कन्याओं को हम दैवीय स्वरूप मानकर उनकी पूजा करते हैं उन प्रत्येक महिलाओं का सम्मान करने की विचारधारा अपनाएं। उन्होंने समाज में महिलाओं के विरुद्ध फैली कुप्रथाओं का भी विरोध किया।

यजमानों ने विधिविधान से पूजन के दौरान कन्याओं के पैर धोए तथा तिलक लगाकर व माला पहनाकर उनका मान बढाया। प्रत्येक यजमान ने नौ कन्याओं को पूजन किया। कन्याओं को भोजन प्रसादी करवाने के बाद दक्षिणा भी दी गई।

ज्ञातव्य है कि सेवाभारती पिछड़े वंचित व दिन दुखियों की सेवार्थ तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रयत्नरत संस्था है। कार्यक्रम में सेवाभारती के नगरमंत्री नारायण राईका ने आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में प्रान्त सहमंत्री विजय सिंह माली, सह जिलामंत्री दिनेश लूणिया, मोहनलाल सोलंकी, अरविंद परमार, कार्यकारिणी सदस्य रमेश रिंडर, गुलाब बाफना, मघाराम रिंडर, किशन लखारा, मोहनलाल मेघवाल, एवम प्रकल्प प्रभारी पूजा, जिनल आदि उपस्थित रहे।