![अजमेर : गांधी जयंती पर विजयवर्गीय समाज ने किया पौधारोपण अजमेर : गांधी जयंती पर विजयवर्गीय समाज ने किया पौधारोपण](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/10/plasnt.jpg)
अजमेर। गांधी जयंती के अवसर पर मंगलवार को वैशाली नगर स्थित शहीद भगतसिंह उद्यान के बाहर सड़क किनारे विजयवर्गीय समाज की ओर से पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला मंडल की प्रदेशाध्यक्ष आभा गांधी ने कहा कि हमारे जीवन मे पर्यावरण का बहुत महत्व है। इसके सरंक्षण के साथ साथ अधिकाधिक पेड़ उगाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
कार्यक्रम संयोजक अनिता विजयवर्गीय ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा एवं हरियाली के लिए नीम, गुलमोहर, अशोक आदि के 7-8 फुट के छायादार पौधे मय ट्री गार्ड लगाए गए। ट्री गार्ड व पौधे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विमला गांधी की ओर से उपलब्ध कराए गए।
![mass plantation by vijayvargiya samaj on gandhi jayanti celebration in ajmer](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/10/plasnt.jpg)
इस अवसर पर सतीश विजयवर्गीय, अनन्त विजयवर्गीय, उषा विजय, संध्या विजय, नीरज राठी, सुरेंद्र, राजेश जैन, वरुण सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद थे। अंत में राजेन्द्र गांधी ने सभी का आभार व्यक्त किया।