Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सहारनपुर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म - Sabguru News
होम Latest news सहारनपुर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

सहारनपुर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

0
सहारनपुर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Mass rape with a girl in Saharanpur
Mass rape with a girl in Saharanpur
Mass rape with a girl in Saharanpur

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के नांगल क्षेत्र में शौच के लिये घर से निकली एक युवती के साथ तीन लोगों ने बलात्कार किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नांगल क्षेत्र के एक गांव में बीती रात के युवती शौच के लिए बाहर निकली तो तीन युवकों लोकेंद्र, अनिल और सुमिंद्र ने उसे बंधक बना लिया और निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

शनिवार को पीड़िता की बड़ी बहन की तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों युवक फरार हैं। पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

एक अन्य घटना में तीतरो क्षेत्र के गांव में बीती रात रिजवान नामक युवक ने अपनी भाभी के साथ बलात्कार किया। दुष्कर्म पीड़िता का पति तीन साल से दूसरे राज्य में किसी आपराधिक मामले में जेल में बंद है। पुलिस ने रिजवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।