![अमरोहा में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में मौलाना अरेस्ट अमरोहा में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में मौलाना अरेस्ट](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/08/nine.jpg)
![Maulana Arrested for molesting 9 year old girl in Amroha](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/08/nine.jpg)
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा की एक मस्जिद में धार्मिक तालीम हासिल करने आई एक नाबालिग छात्रा के साथ मौलाना द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अमरोहा के नौगांवा सादात क्षेत्र के बीलनी गांव की छात्राएं मौलाना से धार्मिक तालीम हासिल करने के लिए हररोज मस्जिद पढ़ने आती रही थीं। मौलाना जाहिद ना जाने कब से नौ वर्षीय छात्रा पर बुरी नजर गडाए हुए था।
गत रविवार को जब झमाझम बारिश में छात्रा पढ़ने के लिए मस्जिद पहुंची तो मौलाना जाहिद ने उससे छेड़छाड़ की और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर मौलाना भाग खड़ा हुआ।
उन्होने बताया कि घटना की जानकारी पीडित छात्रा ने अपने परिजनों का दी। परिजनों ने मौलाना की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।