Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
वार्षिक बजट में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर सबसे अधिक जोर - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal वार्षिक बजट में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर सबसे अधिक जोर

वार्षिक बजट में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर सबसे अधिक जोर

0
वार्षिक बजट में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर सबसे अधिक जोर
Maximum emphasis on self-sufficient Madhya Pradesh in annual budget
Maximum emphasis on self-sufficient Madhya Pradesh in annual budget
Maximum emphasis on self-sufficient Madhya Pradesh in annual budget

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के वित्त वर्ष 2021 22 के लिए आज विधानसभा में पेश किए गए वार्षिक बजट में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर सबसे अधिक जोर दिया गया है।

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने बजट भाषण की शुरूआत में कहा कि अर्जुन के लक्ष्य चिड़िया की आंख की तरह राज्य सरकार का लक्ष्य आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश है और इसी के अनुरूप बजट प्रावधान किए गए हैं। इसके तहत ढांचागत सुविधाओं के विकास और विस्तार पर सबसे अधिक जोर दिया गया है।

देवड़ा ने पेपरलेस बजट की अवधारणा के तहत बजट भाषण पढ़ा। कोरोना संकटकाल से उभरने के प्रयास भी बजट प्रावधान में दिखायी दिए। बजट का आकार दो लाख करोड़ रुपयों के पार है।