Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Maximum rainfall recorded in Mount abu - Sabguru News
होम Latest news माउंट आबू में 36 घण्टे में 6.6 इंच बारिश

माउंट आबू में 36 घण्टे में 6.6 इंच बारिश

0
माउंट आबू में 36 घण्टे में 6.6 इंच बारिश
माउंट आबू।
माउंट आबू।
माउंट आबू।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। पूरा चौमासा सूखा निकलने के बाद मानसून भादव में सिरोही जिले में थोड़ा रहम दिखाता लग रहा है।
जिले में शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। माउंट आबू में गुरुवार सुबह 8 बजे से शुक्रवार शाम 7 बजे तक कुल 6.6 इंच बारिश हो चुकी है। वहां झरने चल निकले हैं और मौसम सैलानियों के लिए सबसे खुशनुमा हो चला है। शुक्रवार सुबह 8 बजे समाप्त हुई 24 घण्टों में माउंट आबू में 117 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहां शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 48 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
बारिश के लिहाज से रेवदर और शिवगंज के शुक्रवार सुबह से शाम तक कुछ अंकित हो सकने जितनी बारिश नहीं हुई है। सिरोही में शुक्रवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक 7 मिलीमीटर, आबूरोड में 4.5 मिलीमीटर तथा पिंडवाड़ा में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।