Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मई 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines मई 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
ZAKIR HUSSAIN (1897-1969) was the 3rd /Third President of India
ZAKIR HUSSAIN (1897-1969) was the 3rd /Third President of India

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1616 – लाऊंदू समझौते के बाद फ्रांस का गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
1660 – स्वीडन, पोलैंड, ब्रैंडेनबर्ग और आस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर दस्तखत किये।
1765 – अमरीका का पहला मेडिकल कॉलेज फिलाडेलफिया में खुला।
1837 – यूनान में एथेंस विश्वविद्यालय की स्थापना।
1845 – चीन के कैंटर में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत।
1913 – पहली भारतीय फीचर फिल्म हरिशचंद्र प्रदर्शित हुई।
1939 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
1965 – कंबोडिया ने अमरीका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1969 – पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन।
1981 – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री नर्गिस का निधन।
1998 – ‘यूरो’ को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला।
2002 – अमरीकी मीडिया ने पाकिस्तानी शासक परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को ‘शर्मनाक जनमत संग्रह’ बताया।
2006 – पाकिस्तान और ईरान ने तीन देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए।
2008 – पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फांसी अनिश्चित समय तक टाली गयी।
2016 – 63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कार समारोह में अभिनेता मनोज कुमार दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित।