Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
May 08 in history : What happened in Indian and World History-मई 08 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मई 08 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 08 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 08 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 मई की घटनाएं इस प्रकार हैं:
1360 – अंग्रेजों और फ्रांसीसियों ने ब्रिटिग्नी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1541 – हरनांदो डे सोटो ने मिसीसिपी नदी की खोज की।
1842 – वार्सा से पेरिस जा रही ट्रेन में आग लगने से 50 व्यक्तियों की मौत।
1871 – ब्रिटेन और अमरीका के बीच समझौते के बाद अलबामा विवाद समाप्त।
1898 – इटालियन फुटबाल लीग का पहला मैच खेला गया।
1901 – आस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी की स्थापना की गई।
1933 – महात्मा गांधी ने ब्रितानी शासन के खिलाफ 21 दिन का फास्ट रखा।
1954 – केंद्र सरकार ने चंद्रनगर को पश्चिम बंगाल राज्य में शामिल किया।
1963 – भारतीय रेडक्रास सोसायटी का शताब्दी समारोह मनाया गया।
1980 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेचक (स्मॉलपॉक्स) के उन्मूलन की घोषणा की।
1984 – सोवियत संघ ने लॉस एंजिलिस में आयोजित ओलंपिक खेलों के बहिष्कार की घोषणा की।
1921 – स्वीडन ने फांसी की सजा को खत्म कर दिया।
1997- चीन की सदर्न एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 35 लोगों की मौत हो गयी।
2000 – भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराज पाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।
2004 – श्रीलंका के क्रिकेट खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया।