Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मई 09 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines मई 09 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 09 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 09 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 9 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1386 – विश्व की प्राचीनतम संधियों में से एक पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच विंडसोर समझौता हुआ।
1540 – मेवाड़ के राणा प्रताप सिंह का जन्म।
1588 – ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने पेरिस पर कब्जा किया।
1689 – अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।
1866 – महान नेता, समाज सुधारक एंव विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म।
1874 – बाम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार शुरू हुई।
1947 – विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया।
1955 – पश्चिमी जर्मनी नाटो का हिस्सा बना।
1975 – पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी।
1986 – पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे का निधन।
1993 – दक्षिणी अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से 300 लोगोंं की मौत।
2000 – जाफना प्रायद्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गए।
2002 – रूस के कास्पियस्क क्षेत्र में हॉलीडे परेड के दौरान बम विस्फोट में 130 लोगों की मौत, 43 अन्य घायल।
2004 – चेचेन्या में विस्फोट में वहां के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन।
2005 – द्वितीय विश्वयुद्ध में रूस की जर्मनी पर विजय की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में मास्को में आयोजित समारोह में भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भाग लिया।
2006 – यूरोपीय देश इस्तोनिया में यूरोपीय संविधान को मंजूरी मिली।
2008 – अमरीका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से इन्कार किया।
2012 – रूस का एक विमान लापता, जिसमें 45 यात्री सवार थे।
2012 – अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को अपना आधिकारिक समर्थन दिया।