Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मई 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines मई 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1427 – यूरोपीय देश स्विटजरलैंड के बर्न शहर से यहूदियों को निष्कासित किया गया।
1503 – इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की।
1534 – फ्रांसीसी नाविक जैक्स कॉर्टियर न्यूफाउण्डलैंड पहुँचा।
1655 – ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया।
1796 – नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में ऑस्ट्रिया को हराया।
1857 – दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर मेरठ में अंग्रेजों के खिलाफ पहली लड़ाई में ब्रिटिश सेना में काम करने वाले भारत माता के वीरों ने 50 अंग्रेज सिपाहियों को मार डाला था।
1916 – नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया।
1945 – रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया।
1959 – सोवियत सेना अफगानिस्तान पहुंची।
1972 – अमरीका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1981 – पहली बार बॉम्बे (वर्तमान में मुंबई) में रात में क्रिकेट मैच खेला गया।
1993 – संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बनी।
1994 – नेल्सन मंडेला ने दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।
1995 – दक्षिण अफ्रीका की सोने की एक खान में लिफ्ट पर ट्रेन गिरने से 104 मजदूरों की मौत।
2001 – यूरोपीय देश घाना में एक फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ मचने से 120 से अधिक दर्शकों की मौत।
2005 – लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत।
2006 – इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर और नासा के प्रशासक माइकेल ग्रिफ़नि ने चन्द्रमा पर भेजे जाने वाले भारत के चन्द्रयान 1 पर दो अमरीकी वैज्ञानिक उपकरण लगाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
2007 – अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।
2012 – सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो बम धमाकों में 55 लोगों की मौत और 370 अन्य घायल।
2014 – दक्षिण अफ्रीका में वर्ष 2014 के आम चुनाव में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस की जीत।