Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मई 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मई 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-
1459- राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की।
1666- नौ सितम्बर 1665 को हुई पुरंधर संधि के अनुसार औरंगजेब के समक्ष पेश होने के लिए शिवाजी आगरा पहुंचे। 1797- फ्रांस के नेपोलियन प्रथम ने वेनिस पर विजय प्राप्त की।
1835- चार्ल्स डार्विन ने उत्तरी चिली में तांबे की खानों का दौरा किया।
1847- विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया।
1890- ब्रिस्टल में पहले आधिकारिक क्रिकेट काउंटी चैम्पियनशिप मैच का शुभारंभ।
1902- पेंसिल्वेनिया में एन्थ्रेसाइट कोयला के एक लाख 40 हजार श्रमिकों ने हड़ताल की।
1908- जॉर्ज बर्नार्ड शॉ के नाटक ‘गेटिंग मैरिड’ का लंदन में प्रीमियर।
1915- क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।
1926- हवाई पोत नोर्गे उत्तरी ध्रुव पर उड़ान भरने वाला पहला पोत बना।
1942- आश्विट्ज में 1500 यहूदियों को गैस चेंबर में मारा गया।
1997- रूस और चेचन्या ने 400 वर्षों के संघर्ष के बाद शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2003- सऊदी शहर रियाद में अल कायदा के हमले में 26 लोगों की मौत।
2007- पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी की कराची यात्रा के दौरान भड़के दंगों में 50 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल।
2008- चीन के सिचुआन में भूकंप से 69000 से अधिक लोगों की मौत।