Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
May 14 in history : What happened today in Indian and world -मई 14 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मई 14 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 14 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 14 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है…
1610 – फ्रांस में हेनरी चतुर्थ की हत्या और लुईस-13वां फ्रांस की गद्दी पर बैठा।
1702 – इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की ।
1811 – पराग्वे स्पेन की पराधीनता से मुक्त हुआ।
1908 – पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी।
1941 – 36000 परशियन यहूदी को गिरफ्तार किया गया।
1944 – ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया।
1948 – इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1963 – कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111वां सदस्य बना।
1973 – अमरीका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी।
1981 – नासा ने अंतरिक्ष यान एस-192 लांच किया।
1984 – फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म अमेरिका में हुआ।
1992 – भारत ने तमिल टाइगर्स के नाम से मशहूर श्रीलंकाई विद्रोही संगठन एलटीटीई पर प्रतिबंध लगाया।
2010 – भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का निधन।
2012 – इजराइल की जेलों में बंद 1500 फिलीस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए।
2013 – ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना।