Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मई 15 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines मई 15 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 15 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 15 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1610 – पेरिस की संसद ने लुई तेरहवें को फ्रांस का राजा नियुक्त किया।
1796 – फ्रांसीसी सैनिकों ने इटली के शहर मिलान पर कब्जा किया।
1811 – पराग्वे ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1817 – समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म।
1905 – अमरीका के नवाडा में लास वेगास की स्थापना।
1907 – हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले क्रांतिकारी सुखदेव का जन्म।
1918 – अमरीका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत।
1933 – भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एन. शेषन का जन्म।
1940- मैक और डिक मैकडोनाल्ड भाइयों ने कैलिफोर्निया में मैकडोनाल्ड रेस्त्रां की शुरुआत की।
1958 – सोवियत संघ ने स्पूतनिक तृतीय राकेट प्रक्षेपित किया।
1958 – भारत में उपहार कर की शुरुआत हुयी।
1967- बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्म।
1988 – सोवियत संघ ने अफगानिस्तान से अपने एक लाख 15 हजार सैनिकों को वापस बुलाना शुरू किया।
1993 – फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा का निधन।
1993- संयुक्त राष्ट्र ने 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
1995 – चीन ने लाेप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।
1995 – एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलीडंर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।
1999 – कुवैती सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का प्रदान किया गया।
2001 – इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत।
2002 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।
2008 – श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया।
2008- कैलिफोर्निया मैसाच्युसेट्स के बाद समलैंगिक विवाह को वैध घोषित करने वाला अमरीका का दूसरा राज्य बना।
2013 – इराक में तीन दिनों तक चली हिंसा में 389 लोगों की मौत।