Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
May 16 in history : What happened in Indian and World History-मई 16 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मई 16 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 16 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 16 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1606 – रूस में दो हजार विदेशी नागरिकों की हत्या।
1875 – वेनेजुएला और कोलंबिया में आए भूकंप से लगभग 16 हजार लोगों की मौत।
1877 – फ्रांस में राजनीतिक संकट शुरू।
1881 – बर्लिन के पास लिस्टरफेलडर में बिजली से चलने वाली पहली ट्राम सेवा की शुरुआत।
1929 – दुनियाभर में ऑस्कर पुरस्कारों के नाम से प्रतिष्ठित अकादमी अवॉर्ड की शुरुआत।
1960 – भारत और इंग्लैंड के बीच टेलेक्स सेवा की शुरुआत।
1975 – सिक्किम देश का 22वां राज्य बना।
1991 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने वाली पहली ब्रिटिश साम्राज्ञी बनीं।
1996 – अटल बिहारी वाजपेयी भारत के 10वें प्रधानमंत्री बने।
1999 – दक्षेस का वर्ष 2002 में होने वाला शिखर सम्मेलन भूटान के थिम्पू में कराए जाने की घोषणा हुई।
2006 – न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बने, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया।
2007 – निकोलस सरकोजी फ्रांस के 23वें राष्ट्रपति बने।
2008 – उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27 प्रतिशत ओबीसी कोटा पर रोक के कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्णय को खारिज किया।
2013 – अमरीकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल यानि मूल कोशिका निकालने में सफलता मिली।
2014 – अफ्रीकी देश केन्या की राजधानी नैरौबी में हुए धमाके में करीब 12 लोगों की मौत।
2014 – 16वें लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला।