Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
May 17 in history : What happened in Indian and World History-मई 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मई 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 17 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1498 – पुर्तगाल का प्रसिद्ध खोजी नाविक वास्कोडिगामा पहली बार कालीकट के निकट पहुंचा।
1540 – हरदोई में हुई कन्नौज की लड़ाई में शेरशाह ने हुमांयू को हराया।
1756 – ब्रिटेन ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1857 – बहादुर शाह द्वितीय मुगल सम्राट बने।
1865 – विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत।
1884 – अलास्का अमेरिका का हिस्सा बना।
1928 – नौवें आधुनिक ओलंपिक खेलों की एम्स्टर्डम में शुरुआत हुई।
1974 – आयरलैंड के डबलिन और मोनाघन में बम धमाके में 28 लोग मारे गए ।
1975 – जापानी महिला जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली महिला बनीं।
1976 – उज्बेकिस्तान में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।
1978 – मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन का चोरी हुआ ताबूत खोज निकाला गया ।
1983 – इजराइल और लेबनान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1993 – इंटेल ने पेंटियम प्रोसेसर लांच किया।
2000 – रूसी संसद के ऊपरी सदन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को मंजूरी प्रदान की।
2002 – पाकिस्तान में मृत अमरीकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद।
2008 – तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।
2010 – भारतीय बॉक्सरों ने राष्ट्रमंडल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीते।
2013 – इराक में सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 90 लोगों की मौत, 200 घायल।
2015 – पश्चिमी कोलंबिया के सलगर के अल्पाइन शहर में भू-स्खलन से 50 से अधिक लोगों की मौत।