Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
May 21 in history : What happened in Indian and World History-मई 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मई 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 21 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है-
1502 – पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की।
1688 – ब्रितानी कवि अलेक्जेंडर पॉप का जन्म।
1790 – पेरिस को 48 क्षेत्रों में विभाजित किया गया।
1840 – न्यूजीलैंड काे ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया।
1851 – कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त।
1904 – पेरिस में फुटबाॅल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना हुई।
1918 – अमरीकी प्रतिनिधिसभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी।
1929 – भारत की पहली एयर कार्गो सेवा कलकत्ता (अब कोलकाता) और बागडोगरा के बीच शुरू हुई।
1935 – पाकिस्तान का क्वेटा शहर भूकंप में बुरी तरह तबाह, 30 हजार से अधिक लोगों की मौत।
1991 – पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मद्रास (अब चेन्नई) के श्रीपेंरबदूर में हुए आत्मघाती बम हमले में मौत ।
1994 – सुष्मिता सेन 43वें मिस यूनिवर्स के पुरस्कार से नवाजी गईं।
2002 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को छह महीने कारावास की सज़ा।
2003 – विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के ख़िलाफ अंतर्राष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी।