Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
May 22 in history : What happened in Indian and World History-मई 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मई 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है…
1498 – पुर्तगाली नाविक वास्कोडिगामा कालीकट के तट पर जमोरिन (कालीकट के शासक की उपाधि) से पहली बार मिले।
1545 – पेशावर से कलकत्ता(अब कोलकाता) तक सड़क (ग्रैंड ट्रंक रोड) का निर्माण करने वाले सूर वंश के संस्थापक शेरशाह सूरी की मौत।
1761 – अमरीका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा पॉलिसी जारी की गयी।
1772 – समाज सुधारक राजाराम मोहन राय का जन्म।
1871 – अमरीकी सेना ने नेब्रास्का में केयर्नी के किले स्थित सैन्य चौकी छोड़ने का फैसला किया।
1906 – राइट बंधुओं ने अपनी फ्लाइंग मशीन के लिए अमरीका से पेटेंट हासिल किया।
1936 – भारत के पहले स्टेडियम ब्रेबोर्न स्टेडियम का बॉम्बे में शिलान्यास।
1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और इटली के बीच ‘स्टील की संधि’ पर हस्ताक्षर।
1940- अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित क्रिकेटर एस प्रसन्ना का जन्म हुआ।
1961- ज्ञानपीठ पुरस्कार शुरू किया गया आैर 1965 में पहला पुरस्कार मलयालम लेखक जी शंकर कुरुप को प्रदान किया गया था।
1963 – भारत की पहली ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।
1972 – रिचर्ड निक्सन रूस की यात्रा पर जाने वाले पहले अमरीकी राष्ट्रपति बने।
1990 – माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम जारी किया।
1992 – बोस्निया और हर्जेगोविना, क्रोएशिया और स्लोवेनिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
2010 – एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 मंगलौर में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त, 158 लोगों की मौत।
2012 – जापान में टोक्यो स्काईट्री टावर को खोला गया।