Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मई 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
होम Headlines मई 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1498 – वास्कोडिगामा कालीकट के तट पर जमोरिन से पहली बार मिले।
1545 – पेशावर से कलकत्ता तक देश की सबसे लंबी सड़क का निर्माण करने वाले सूर वंश के संस्थापक शेरशाह शूरी की मौत।
1570 – थियेट्रम आर्बिस टेर्राम नाम से पहला एटलस प्रकाशित हुआ, इसमें कुल 70 नक्शे थे।
1761 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा पॉलिसी जारी की गयी।
1772 – ब्रह्म समाज आंदोलन की शुरुआत करने वाले प्रसिद्ध समाज सुधारक राजाराम मोहन राय का जन्म। इन्होंने बालविवाह और सती प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।
1799 – नेपोलियन बेनापार्ट ने येरूशलम में यहूदियों के राज्य की स्थापना का समर्थन किया।
1859 – स्कॉटिश लेखक और भौतिकशास्त्री सर ऑर्थर कोनन डॉयल का जन्म।
1906 – राइट बंधुओं ने अपने फ्लाइंग मशीन (वायुयान) के लिए अमेरिका से पेटेंट पाया।
1933 – विश्व व्यापार दिवस पहली बार मनाया गया।
1936 – भारत के पहले स्टेडियम ब्रेबोर्न स्टेडियम का बॉम्बे में शिलान्यास।
1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और इटली के बीच स्टील की संधि पर हस्ताक्षर।
1940 – अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित क्रिकेटर एस प्रसन्ना का जन्म।
1946 – पहली बार अमेरिका रॉकेट (डब्ल्यूएसी कार्पोल) को अंतरिक्ष तक पहुंचाने में कामयाब हुआ।
1961 – ज्ञानपीठ पुरस्कार शुरु किया गया आैर 1965 में पहला पुरस्कार दिया गया।
1963 – भारत की पहली ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।
1972 – रूस की यात्रा पर जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने रिचर्ड निक्सन।
1988 – भारत ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।
1992 – बोस्निया और हर्जेगोविना, क्रोएशिया और स्लोवेनिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
2010 – एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 मंगलौर में उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त, 158 की मौत।